फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन स्वाती व अशोक समेत चार ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शनिवार को भाजपा, बसपा व आप के प्रत्याशियों समेत चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

सलोन विधानसभा क्षेत्र में आठ फरवरी तक ही नामांकनपत्र भरे जाएंगे। दावेदारों के पास अब अपना नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ दो दिन ही बचे हैं।
शनिवार को पूर्व विधायक स्व. दल बहादुर सिंह के बेटे भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में बने नामांकन कक्ष में पहुंचे और चार सेटों में अपना पर्चा दाखिल किया।
इसके बाद बसपा उम्मीदवार स्वाती सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। अपना दल के उम्मीदवार राधे लाल और निर्दल शक्ती शेखर ने भी एक-एक सेट में नामांकनपत्र जमा किया।
विज्ञापन

सलोन विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशाराम वर्मा ने बताया कि शनिवार को चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। नामांकन जमा करने के लिए दो और दिन शेष बचे हैं।
स्वाती 4.50 करोड़ की मालकिन, अशोक के पास 41.86 करोड़ की संपत्ति
बसपा उम्मीदवार स्वाती सिंह की खुद की हैसियत तो 2.70 लाख ही है, लेकिन उनके पति की संपत्ति को मिलाकर वे 4.50 करोड़ की मालकिन हैं।
प्रौद्योगिकी से स्नातक करने वाली स्वाती गृहणी हैं। पति पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर संचालक हैं। पति के पास 47.56 लाख चल और चार करोड़ की अचल संपत्ति है।
पूर्व विधायक स्व. दल बहादुर कोरी के बेटे व भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार के पास 41.86 लाख संपत्ति है। स्वयं व पत्नी ममता ने 35 लाख का आयकर पांच साल में जमा किया है। पत्नी नौकरी तो अशोक खेती करते हैं। एमए पास होने के साथ ही कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। आम आदमी पार्टी के राधेश्याम की हैसियत करीब 15 लाख रुपये हैं। हाईस्कूल पास होने के साथ ही कोई आपराधिक मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें