फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी : 210 मेगावाट की एक यूनिट बंद

Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना की चौथी यूनिट सोमवार रात करीब नौ बजे बंद हो गई। यह यूनिट 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, यूनिट के बॉयलर ट्यूब में रिसाव हुआ है। हालांकि, परियोजना प्रबंधन ने यूनिट को तकनीकी परीक्षण के लिए बंद किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


परियोजना में 210-210 मेगावाट क्षमता की पांच यूनिटें और 500 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट स्थापित है। सभी छह यूनिटों की कुल उत्पादन क्षमता 1550 मेगावाट है। सोमवार रात 210 मेगावाट क्षमता वाली चौथी यूनिट बंद हो गई। वहीं, पांचवीं यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के चलते पहले से बंद है।

ऐसे में दो यूनिटों के बंद रहने से परियोजना का 710 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि चौथी यूनिट को तकनीकी परीक्षण के लिए बंद किया गया है। बॉयलर ट्यूब में किसी तरह का रिसाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें