फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलवे स्टेशन में दूसरे भवन का काम तेज

Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन पर चल रहा काम। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर दूसरे छोर पर बन रहे नए भवन का काम तेज हो गया है। मुख्य भवन की तर्ज पर यहां भी यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे शहर के दूसरे छोर से आने वाले यात्रियों को मुख्य स्टेशन भवन तक जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वे नए भवन से सीधे स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत रायबरेली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के साथ कई नए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। स्टेशन को करीब तीन साल पहले योजना में शामिल किया गया था। इसी के तहत दूसरे छोर पर नया भवन बनाया जा रहा है।

नए भवन का ढांचा करीब आठ महीने पहले तैयार हो गया था, लेकिन साज-सज्जा का काम लंबित था। अब भवन की बाहरी दीवारों पर टाइल्स लगाई जा रही हैं। अंदर फर्श और दीवारों पर पत्थर व टाइल्स लगाकर भवन को आकर्षक रूप दिया जाएगा। दूसरे छोर के बाहरी परिसर को भी विकसित किया जा रहा है। यहां पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, स्टेशन के मुख्य भवन को संवारने का काम भी तेज हो गया है। बाहरी परिसर के विकास का काम चल रहा है। अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति जानने के लिए शनिवार को मुख्य अभियंता ने निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कार्य अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि योजना के तहत सभी कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। काम में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें