फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहनों में कमी मिलने पर 100 को थमाया नोटिस

Tue, 14 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के स्कूलों में अनफिट वाहनों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूली वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने के लिए संचालित अभियान के दौरान अब तक 80 वाहनों के फिटनेस ही हो सके हैं। जबकि 100 स्कूली वाहनों के कागजात अधूरे हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने सोमवार को संबंधित स्कूली वाहनों के संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन में वाहनों के कागजात दुरुस्त करवाने के लिए निर्देशित किया है।
जिले में 400 से अधिक निजी स्कूलों में बच्चों को लाने में वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। इन स्कूलों में 1675 से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। स्कूलों में 885 छोटी-बड़ी बसें काम कर रही हैं। सभी स्कूली वाहनों के कागजातों को दुरुस्त कराने के लिए परिवहन विभाग अभियान संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों को पूर्व में ही चेताया जा चुका है कि अनफिट वाहनों को बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में उपयोग में न लाया जाए। एआरटीओ अरविंद यादव ने सोमवार को 100 स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर कागजात दुरुस्त कराने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने बताया कि तय मियाद में कागजात दुरुस्त न कराने वाले वाहनों के पंजीयन को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें