फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चार प्रतिष्ठान के मालिकाें को नोटिस

Wed, 28 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को सलोन और महराजगंज में छापा मारकर चार नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

सलोन में नायब तहसीलदार रिचा सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव व अभय प्रताप सिंह ने नारायण स्वीट्स से खोया, मधुर स्वीट हाउस से चमचम और हवेली स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से खोवा का नमूना लिया। सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर तीनों संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया।
महराजगंज में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव की टीम ने चंदापुर चौराहे स्थित नरेश स्वीट हाउस से मिल्क केक का नमूना लिया और सुधार नोटिस दिया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें