उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रायबरेली डिपो में हुए गबन के मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी परिचालक को नोटिस देकर 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। एआरएम का कहना है कि जवाब मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि डिपो में तैनात परिचालक अशोक वाजपेयी और उसके बेटे संविदा परिचालक अनुपम वाजपेयी पर गबन का आरोप लगा था। इसमें अशोक को सस्पेंड कर दिया गया था, जबकि उसके बेटे की संविदा समाप्त कर दी गई थी।
इस मामले की जांच एआरएम आलमबाग श्वेता सिंह को सौंपी गई थी। एआरएम आलमबाग की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें गबन किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद परिचालक को नोटिस देकर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।