फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में लगी आग, 27 बाइकें जलीं

Tue, 11 Oct 2016 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
fire in showroom - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
शहर के गोल चौराहा स्थित एक बाइक के शोरूम में रविवार रात अचानक आग लग गई। सोमवार सुबह लोगों ने शोरूम से धुआं निकलते देखा तो अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखी 27 नई बाइकें, कंप्यूटर व लैपटॉप समेत करीब 30 लाख का सामान जल चुका था।
विज्ञापन


घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिरोज गांधी नगर निवासी नीरज कुमार गुप्ता का गोल चौराहे पर बाइक का शोरूम है। देर रात इस शोरूम में अचानक आग लग गई। इलाकाई लोगों और व्यापारियों ने सोमवार सुबह धुआं देख इसकी सूचना शोरूम मालिक को दी।

मौके पर पहुंचे नीरज ने शोरूम का शटर खोला तो वहां हर तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं था। बाइकें व सामान जल चुके थे। इनमें से एक बाइक वह भी शामिल हैं, जिसकी कीमत करीब एक लाख 75 हजार रुपये है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शोरूम मालिक के मुताबिक 27 नई बाइकें, कंप्यूटर व लैपटॉप समेत करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि शोरूम में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

आग कैसे लगी इस बारे में शोरूम मालिक कुछ नहीं बोल पा रहा है। शोरूम मालिक भले ही अग्निकांड को लेकर कुछ नहीं कह रहा है, लेकिन लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे एक मामूली शॉर्टसर्किट से लगी आग बता रहा है तो कोई साजिश करार दे रहा है। बताया जा रहा है शोरूम का एक करोड़ रुपये का बीमा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें