फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स जमा न करने पर 200 लोगों को नोटिस, कटेगा पानी का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
200 लोगों को नोटिस, कटेगा पानी का कनेक्शन
विज्ञापन

- मौजूदा समय में दो करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया चल रहा है टैक्स
- चेतावनी के बाद भी जमा नहीं कर रहे हाउस, पानी व सीवर कर
रायबरेली। हाउस, पानी व सीवर टैक्स जमा न करने वाले 200 से ज्यादा लोगों को पालिका ने जहां नोटिस थमा दिया है। साथ ही पानी और सीवर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई हैं। यह सख्ती बकाया टैक्स जमा करने के लिए की जा रही है।
शहर क्षेत्र में ढाई लाख लोग रहते है। 34 मोहल्लों में करीब 40 हजार मकान हैं। पालिका की ओर से साल में हाउस, वाटर और सीवर टैक्स वसूला जाता है। 200 से ज्यादा लोगों पर दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अफसरों की चेतावनी के बाद भी यह लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अब अफसरों की ओर से इन सभी लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उनके घर का पानी और सीवर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
नगर पालिका के अफसर बताते हैं कि टैक्स जमा करने में मनमानी की जा रही है। किसी व्यक्ति का एक लाख तो किसी व्यक्ति का पांच लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया है। इन लोगों ने काफी अरसे से हाउस, पानी और सीवर टैक्स नहीं जमा किया।
बराबर टैक्स वसूलने के लिए अफसरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टैक्स जमा नहीं किया गया। अब इन पर सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
पालिका के अफसर बताते हैं कि शासन की ओर से शत प्रतिशत टैक्स जमा करने के आदेश दिए गए हैं। शत प्रतिशत टैक्स जमा होने से शहरी क्षेत्र का विकास और तेजी के साथ होगा।
पानी, बिजली, सड़क जैसी सुविधाएं नागरिकों को और बेहतर मिलेंगी। इसी वजह से शत प्रतिशत टैक्स जमा कराने के लिए प्रयास शुरू किया गया है।
टैक्स जमा न करने वाले लोगों के घरों का न सिर्फ कनेक्शन काटा जाएगा, बल्कि मोहल्ले में बोर्ड लगाकर टैक्स जमा न करने वाले लोगों के नाम की सूची भी चस्पा की जाएगी।
सूची चस्पा करने के लिए लिपिक आशुतोष सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित कर दी गई है। जल्द सूची चस्पा करने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ईओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि टैक्स जमा न करने पर 200 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

फरवरी माह तक टैक्स जमा नहीं किया तो लोगों के घरों का पानी-सीवर कनेक्शन काट दिया जाएगा। शासन के आदेश के तहत शत प्रतिशत टैक्स जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। टैक्स जमा करने के लिए एक टीम भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें