फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धड़ल्ले से बसाई जा रहीं छोटी-छोटी बस्तियां, ले-आउट एक भी पास नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ल्ले से बसाई जा रहीं छोटी-छोटी बस्तियां, ले-आउट पास नहीं
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर मानकों को ताक पर रखकर करा रहे प्लाटिंग
रायबरेली। शहर में अवैध रूप से प्लाटिंग करके छोटी-छोटी कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, लेकिन आज तक एक भी प्लाटिंग का ले-आउट रायबरेली विकास प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया है। तहसील और आरडीए की सुस्ती का फायदा प्रॉपर्टी डीलर उठा रहे हैं।
नियमानुसार प्लाटिंग के लिए ले-आउट आरडीए से पास कराना होता है। कहीं भी प्लाटिंग करने में सड़क, पार्क आदि की जमीन छोड़ने के बाद ही शेष जमीन पर भूखंड तैयार करके बिक्री की जा सकती है।
विज्ञापन

ले-आउट जब तक आरडीए से पास नहीं होता तब तक भूखंडों को बेचना अवैध है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर ऐसा नहीं कर रहे हैं। जमीन पर सड़क बनाकर भूखंड काटकर उन्हें बेचा जा रहा है।
शहर के शक्ती नगर, राजघाट, कप्तान का पुरवा, कल्लू का पुरवा, पीएसी के सामने, महानंदपुर, मुंशीगंज, बहराना, दरियापुर, तुलसीनगर, जहानाबाद आदि क्षेत्रों में खुले आम अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं।
खेतिहर जमीनों को भूखंडों में बांटकर महंगे रेट में बेचा जा रहा है। शहर में यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिला प्रशासन प्रॉपर्टी डीलरों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।
अवैध रूप से प्लाटिंग करके करोड़ों रुपयों का वारा-न्यारा करने वाले प्रॉपर्टी डीलर परदे के पीछे से काम कर रहे हैं। किसानों की जमीनों का एग्रीमेंट कराने के बाद प्लाटिंग का खेल करते हैं और एक-एक प्लाट किसानों से सीधे ग्राहकों को बेच रहे हैं।
हालांकि ग्राहकों से रुपये प्रापर्टी डीलर ही ले रहे हैं। सारे गोरखधंधे को अंजाम देने वाले प्रॉपर्टी डीलर कहीं भी कागज पर सामने नहीं आते हैं। हर जगह किसान ही पकड़ में आते हैं।
राजघाट में सई नदी किनारे प्लाटिंग करके भूखंडों की बिक्री करने के मामले में किसान को ही नोटिस दिया गया है। आरडीए सचिव एके राय ने कहा कि मानकों को पूरा करने वाले ले-आउट को ही पास किया जाता है।
विज्ञापन

अब तक आरडीए में एक भी ले-आउट पास नहीं कराया गया है। हालांकि सभी जोन के अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में हो रही प्लाटिंग की जांच करके कार्रवाई करते हुए जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें