फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फर्जी फर्म बनाने के मामले में जीएसटी अधीक्षक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्नातक छात्र के नाम फर्जी फर्म बनाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जीएसटी अधीक्षक गोपाल पांडेय पर एफआईआर दर्ज करने के बाद अब मिर्जापुर जाकर उन्हें नोटिस दिया है। पुलिस ने उनसे फर्म में लगे अभिलेखों व मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारियां मांगी हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मनीरामपुर गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र क्षितिज मिश्र के नाम फर्जी फर्म व जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर तीन बार में ई-बिल के सहारे करीब 125 करोड़ का कारोबार किया गया। लगभग 17 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स वसूलने के लिए पांच सितंबर 2025 को जीएसटी के अधिकारी क्षितिज के घर पहुंचे, तो छितिज को उनके साथ हुए फर्जीवाड़े का पता चला। उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई तो कोर्ट के आदेश पर ऊंचाहार कोतवाली में राज्य जीएसटी अधिकारी, केंद्रीय माल एवं सेवाकर अधिकारी, पांडेय इंटरप्राइजेज रविदास नगर, जीएसटी अधिकारी गोपाल पांडेय व नोएडा की दो अज्ञात कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
मामले के विवेचक ऊंचाहार कोतवाली के अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत ने दो दिन पहले मिर्जापुर स्थिति उनके कार्यालय पहुंचे और उनको नोटिस थमाई और साक्ष्यों समेत अपने बयान दर्ज कराने को कहा। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि विवेचना के दौरान जीएसटी अधिकारी के बयान दर्ज करने की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें