फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भाई ने दिया धोखा, आहत बुजुर्ग ने दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट

विज्ञापन
मृतक रामनाथ। - फोटो : मृतक रामनाथ।
विज्ञापन
डीह। भाई की धोखेबाजी से आहत होकर बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को उनका शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने भाई पर जमीन बेचकर उनके हिस्से का रुपया हड़प लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गोपालपुर निवासी रामनाथ (60) के दो बेटे नंदलाल व गेंदालाल हैं, जो दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि रामनाथ का बेटों से लंबे समय से मतभेद चल रहा था। इस कारण बेटे गांव नहीं आते थे। दो वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई तो रामनाथ अपने भाई रामलखन के साथ कानपुर में रहने लगे। अभी कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटे थे और यहीं रहने लगे। रविवार सुबह रामनाथ का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला।
ग्रामीणों ने पुलिस व रामनाथ के दामाद सोनू को सूचना दी। पुलिस के साथ सोनू मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस को रामनाथ की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें रामनाथ ने लिखा था कि भाई रामलखन ने गांव की दो बीघा की जमीन बेच दी, लेकिन मेरे हिस्से का पैसा नहीं दिया...। जब मैंने घर लौटने के लिए किराया मांगा, तो वह भी नहीं दिया...। अब मैं अपने बच्चों को क्या मुंह दिखाऊंगा...। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

चार बेटियों की हो चुकी है शादी
रामनाथ के दो बेटे और चार बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने रामनाथ की मौत की सूचना उनके बेटे नंदलाल, गेंदालाल व बेटी कृष्णावती, मालती, विद्यावती, लीलावती को दी है। बेटे दिल्ली से चल चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें