फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा व अपना दल के दावेदारों समेत चार परचे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के तीसरे दिन शनिवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सरेनी से बसपा और सदर सीट से अपना दल व कम्युनिस्ट पार्टी के दावेदार ने नामांकन पत्र जमा किया। बछरावां सीट से निर्दल उम्मीदवार ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और नामांकन कक्षों के गेट पर गहन तलाशी लेने के बाद ही दावेदारों और प्रस्तावकों को प्रवेश दिया गया।
नामांकन परिसर से लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर भी भीड़ नजर नहीं आई। दावेदार पूरी सादगी के साथ अपने प्रस्तावकों के साथ ही परचा जमा करने के लिए पहुंचे।
शनिवार को सबसे पहले सदर विधानसभा क्षेत्र से अपना दल के उम्मीदवार मान सिंह पटेल नामांकन करने पहुंचे। 10 प्रस्तावकों में दो-दो प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष में बुलाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
इसके बाद सरेनी विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव ने अपने दो प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर परचा जमा किया।
बछरावां विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित) सीट से निर्दल उम्मीदवार पूजा जैसवार और सदर विधानसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार फूलचंद्र ने अपना परचा दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट के गेट से लेकर नामांकन कक्षों के मुख्य द्वार पर तलाशी व जांच के बाद ही दावेदारों व प्रस्तावकों को प्रवेश दिया गया।
20 और परचे बिके, अब तक 70 दावेदारों ने खरीदे 86 परचे
तीसरे दिन शनिवार को 20 और दावेदारों ने परचे खरीदे। अब तक 70 दावेदार 86 नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। बछरावां क्षेत्र से मौलिक अधिकारी पार्टी, विकासशील पार्टी व दो निर्दलीयों ने एक-एक सेट में परचा खरीदा। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र विकासशील जनता पार्टी, हिंदुस्तान समाज पार्टी के दावेदारों ने एक-एक सेट में परचा लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तान समाज पार्टी के अलावा दो निर्दलीयों ने एक-एक सेट में परचा लिया।
सरेनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी युनाइटेड व पांच निर्दलीयों ने परचा लिया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से विकासशील जनता पार्टी के अलावा तीन निर्दलों ने परचा खरीदा। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार, सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र शुक्ला, सरेनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुमार मिश्रा, बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सालिगराम वर्मा, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग ऑफिसर विजय कुमार की मौजूदगी में तीसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें