फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओपीडी में स्ट्रेचर नहीं, मंत्री की फटकार पर पहुंचे सीएमओ

Thu, 04 Jun 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में आए मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिले। मरीजों ने फोन पर इसकी शिकायत खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय से कर दी। मंत्री के स्तर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को फटकार लगाई गई और व्यवस्था सुधारने के लिए तलब किया गया। सूचना मिलने पर सीएमओ नवीनचंद्रा ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


बुधवार को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में मरीजों को स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। शिकायत मंत्री तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ नवीनचंद्रा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने सीएमएस को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने पाए। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीएमएस को ओपीडी और इमरजेंसी में पर्याप्त स्ट्रेचरों के बंदोबस्त के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें