फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। युवक की मौत से परिजनों में रोना पीटना मचा है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर में चोटें आईं।
विज्ञापन


गोठांव गांव निवासी शिवम सिंह (23) पुत्र विशाल सिंह खेती करते थे। शाम को कपड़े की खरीदारी करने रायबरेली शहर गए थे। देर रात खरीदारी करने के बाद शिवम बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर जमालपुर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इससे पहले कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर शिवम को अस्पताल पहुंचाते, मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हालांकि आसपास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि डिवाडर से टकराने के चलते शिवम गिरकर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये वाहन चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



दो साल पहले हुई थी शादी
शिवम की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उनकी आठ महीने की एक बेटी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। युवक की मौत से पत्नी समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें