फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बीच मैदान में कूदे नौ और दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को कहासुनी के बीच नौ और दावेदार मैदान में कूद गए। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के एक, सरेनी से दो और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से छह दावेदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकनपत्र जमा किया। हरचंदपुर से सपा और ऊंचाहार से बसपा प्रत्याशी ने परचा भरा। ऊंचाहार से पांच निर्दलीयों ने नामांकनपत्र जमा किया। कलेक्ट्रेट के बाहर लगे बैरियर पर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों ने अंदर आने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के दबाव के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिला। हालांकि लोगों ने पुलिस के साथ कहासुनी की। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कलेक्ट्रेट के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और नामांकन कक्षों के गेट पर गहन तलाशी के बाद ही दावेदारों और प्रस्तावकों को प्रवेश दिया गया। नामांकन कक्षों में ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर राजेश कुमार, सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर राजेंद्र शुक्ला, सरेनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष कुमार मिश्रा, बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर सालिगराम वर्मा, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग ऑफीसर विजय कुमार की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।
सोमवार को हरचंदपुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी से राहुल लोधी, सरेनी विधानसभा से प्रगतिशील समाज पार्टी से होरीलाल, विकासशील जनता पार्टी से मनोज कुमार शर्मा, ऊंचाहार विधान सभा से बीएसपी से अंजली मौर्य, अखिल भारतीय अपना दल से पंकज कुमार, निर्दलीय कौशलेंद्र सिंह, निर्दलीय अयोध्या प्रसाद, निर्दलीय अमरनाथ, निर्दलीय शैलेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के बाहर लगे बैरियर को पार करके कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने अंदर आने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो कहासुनी भी हुई। हालांकि पुलिस ने दबाव बनाकर किसी को भी बैरियर के अंदर नहीं आने दिया।
विज्ञापन

20 और परचे बिके, अब तक 89 दावेदारों ने खरीदे 106 परचे
सोमार को पांचवें दिन 20 और दावेदारों ने परचे खरीदे। अब तक 89 दावेदार 106 नामांकनपत्र खरीद चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र बछरावां से अपना दल के दावेदारों ने एक सेट में परचा लिया। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के दावेदार ने दो सेट, आम आदमी पार्टी, परिवर्तन समाज पार्टी के दावेदार ने एक-एक सेट में परचा लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के दावेदारों के साथ ही पांच निर्दलीयों ने परचा खरीदा। सरेनी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व एक निर्दलीय दावेदार ने एक-एक सेट में परचा लिया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी पार्टी, आम आदमी पार्टी के अलावा चार निर्दलीयों ने एक-एक सेट में परचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें