फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती शनिवार को मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौक पर लगी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के स्वयंसेवकों ने सुभाष चौक तक प्रभातफेरी निकाली। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता, मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राममोहन श्रीवास्तव आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाई बांटी। कांग्रेसियों ने सिविल लाइन पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद तिलक भवन में भी पुष्पांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री व निर्मल शुक्ला आदि ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। एसजेएस पब्लिक स्कूल में सुभाषचंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। चेयरमैन रमेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. बीना तिवारी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान देवेंद्रनाथ शुक्ला, राजू श्रीवास्तव व आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अद्वितीय चित्रांश महासभा ने चित्रगुप्त मंदिर में जयंती मनाई। प्रदेश महामंत्री कमल श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान मुकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव व डॉ. विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के ज्ञानप्रकाश तिवारी, रमेशचंद्र चौरसिया, रामबहादुर यादव व नवल किशोर बाजपेयी आदि ने भी नेताजी को याद किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने कहारों का अड्डा स्थित कार्यालय में जयंती मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष आफताब अहमद, शबनम मंसूरी, अर्शी खान व जुबैर खान आदि मौजूद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज सलेथू में नेताजी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। इस बीच रजनी, स्वप्निल, दीपा मौर्या, मंजली आदि मौजूद रहीं। महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंड्री कॉलेज में कृति, दिव्यांशी, अभिषेक, पीयूष, आलोक, अनुज, दिव्या, श्रुति, शुभि आदि छात्र-छात्राओं ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें