फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन घंटे विलंब से आई नौचंदी

Sat, 26 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल ने एक घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 11 मिनट और गोरखपुर लौटने वाली यही ट्रेन आठ मिनट विलंब से आई।

बाकी ट्रेनें भी विलंब से पहुंचीं लेकिन लेटलतीफी आधे घंटे से कम रही। बृहस्पतिवार रात प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आईं। जिले में किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें