फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, किसान की मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को नवाबगंज के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


जगतपुर क्षेत्र के इब्राहिमपुर जढ़ैया गांव निवासी बद्री विशाल द्विवेदी (60) खेती-बाड़ी करते थे। शुक्रवार सुबह किसी काम से वह जिला मुख्यालय आए थे। काम निपटाने के बाद बद्री विशाल कार से घर लौट रहे थे। करीब 12 बजे नवाबगंज के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व कार से बद्री विशाल को बाहर निकाला। बद्री विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उनको सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों में रोना-पिटना मचा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें