फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नौचंदी और स्पेशल ट्रेन सवा तीन घंटे रही लेट

Tue, 08 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से गुजरने वाली ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान हुए। सोमवार को कटरा से बनारस जाने वाली स्पेशल ट्रेन और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देर से पहुंची। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ने ढाई घंटे तो जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौने दो घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे व रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची।

रविवार को देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें