फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुएमऊ के पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। पांच दिन पहले तीन श्रमिकों की मौत के मामले में भुएमऊ के पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने रंजिश में श्रमिकों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुलिहामऊ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (25), भारत (32) और फूलचंद्र उर्फ लल्लन (35) मजदूरी करते थे। पांच दिन पहले हनुमानगंज बाजार से लौटते समय रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर भुएमऊ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीनों की मौत हो गई थी।
घटना के समय गुस्साए लोगों ने युवकों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था, लेकिन उस समय पुलिस तीनों श्रमिकों की मौत को हादसा बता रही थी।
अब इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक लल्लन के पिता लालता ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि भुएमऊ गांव के पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों की उनसे रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश की खातिर पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर उनके बेटे समेत तीन लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि पीड़ित लालता की तहरीर पर भुएमऊ गांव के पूर्व प्रधान देशराज उर्फ देशू, विमलेश, सोनवीर यादव, जमुना प्रसाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर घटना की जांच कर रही है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें