फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पालिकाकर्मियों ने किया प्रदर्शन, कामकाज ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते निकाय कर्मचारी। - फोटो : मांगों को लेकर प्रदर्शन करते निकाय कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को पालिकाकर्मियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभी ने 10 सूत्री मांगों का मुद्दा उठाया। कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो अगले माह से कामकाज ठप कर दिया जाएगा। सुपर मार्केट स्थित पालिका कार्यालय में सभी कर्मचारी एकत्र हुए और मांगों को जोरदारी के साथ उठाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ लिपिक आशुतोष सिंह के अलावा रामप्रकाश शुक्ला, अजय त्रिवेदी ने कहा आउट सोर्सिंग सेवा नियमावली, अकेंद्रीय सेवा नियमावली लागू किए जाने, रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति किए जाने समेत उनकी 10 सूत्री मांगें हैं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। नगर विकास के प्रमुख सचिव को मांगों का ज्ञापन भेजा गया है। मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन कामकाज ठप कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप सिंह, नागेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, फैज मोहम्मद, आशीष यादव, राजनरायन, महेश कुमार, संजय यादव, चंदन, अजय त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें