फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मझधार में फंसे 60 हजार बिजली उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में ऐसे करीब 60 हजार उपभोक्ता हैं, जो बिजली बिल राहत योजना शुरू होने से मझधार में फंस गए हैं। ये उपभोक्ता न तो योजना का लाभ उठा पा रहे हैं और न ही इनके बिल संशोधित हो रहे हैं। इसमें ज्यादातर वे उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली बिल त्रुटिपूर्ण हैं। 31 दिसंबर को बिजली बिल राहत योजना शुरू हुई है। पहले तो योजना में उन उपभोक्ताओं को शामिल किया गया, जिन लोगों ने मार्च 2025 से पहले बिजली का बिल जमा किया था।
विज्ञापन

बाद में फिर संशोधन किया गया। नवंबर तक जमा करने वाले उपभोक्ताओं को मौका दिया गया, लेकिन शर्त यह रख दी गई कि जिन उपभोक्ताओं ने मार्च और नवंबर के बीच केवल एक बार ही बिजली का बिल जमा किया है, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा, जिन लोगों ने दो बार बिजली का बिल जमा किया, उन्हें योजना से वंचित कर दिया गया। कनेक्शन कटने के डर से किसी ने दो, तो किसी ने तीन बार कुछ न कुछ बिजली का बिल जमा किया। इस तरह के करीब 60 हजार उपभोक्ता हैं, जो योजना से वंचित हैं। अब तक योजना के तहत 52 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। वंचित उपभोक्ता योजना समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
उपभोक्ता को थमाया 68 लाख रुपये का बिल

गदागंज। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गोड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र त्रिवेदी के पास आटा चक्की का कनेक्शन है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले उन्हें 68 लाख रुपये का बिल थमाया दिया गया, जो मौजूदा समय में 70 लाख रुपया हो गया है। त्रुटिपूर्ण बिजली सुधरवाने के लिए वह अभियंताओं के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन संशोधन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


दो साल में आ गया 73 हजार का बिल

रायबरेली। सलोन के रहने वाले गोविंद सोनकर ने बताया कि उनका घरेलू कनेक्शन है। दो साल पहले बिजली का बिल जमा किया था। इसके बाद मार्च में 73 हजार रुपये का बिजली थमा दिया गया। कनेक्शन न काटा जाए, इसके लिए उसने अप्रैल और जून में पांच-पांच हजार रुपया जमा किया। इसके बाद बिजली बिल राहत योजना आई। उम्मीद थी कि उसे इसका लाभ मिलेगा। वह पूरा बिजली का बिल जमा कर देगा, लेकिन उसे योजना से वंचित कर दिया गया।
योजना समाप्त होने के बाद होंगे संशोधित
योजना तीन चरणों में शुरू की गई थी। पहला चरण तीन जनवरी को समाप्त हुआ है। दूसरा चरण 31 जनवरी और तीसरा चरण फरवरी में समाप्त हो गया। योजना शुरू होने से बिल संशोधन का ऑप्शन बंद कर दिया गया है। योजना समाप्त होने के त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों को संशोधित किया जाएगा। -रामकुमार, मुख्य अभियंता रायबरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें