फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सांसद राहुल गांधी ने रेल पहियों और डिब्बों के निर्माण को देखा

Wed, 30 Apr 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
आरेडिका में रेल कोच को देखते सांसद राहुल गांधी। 
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) का दौरा किया। उन्होंने रेल डिब्बों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा। सांसद करीब डेढ़ घंटे आरेडिका में रहे।
विज्ञापन


सांसद मंगलवार शाम करीब चार बजे आरेडिका पहुंचे। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके बाद उच्च अधिकारियों के साथ फैक्टरी परिसर का दौरा कर रेल डिब्बों के निर्माण को देखा। उन्होंने आरेडिका में बन रहे स्लीपर, एसी थ्री इकोनॉमिक, हमसफर, अन्त्योदय, एसी पेन्ट्रीकार, नॉन एसी चेयरकार, तेजस, राजधानी, भारत गौरव, वंदे भारत के कोच समेत अन्य निर्माण कार्य को देखा और उत्पादन की जानकारी ली।

इस मौके पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, आरेडिका के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक राजीव खण्डेलवाल, प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल प्रियदर्शी, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें