फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप व हवा के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तल्ख भरी धूप और हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आलम ये है कि मार्च माह में ही गर्मी का सितम शुरू हो गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों में दुबक जाते हैं। शाम को धूप कम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते हैं। मौसम का मिजाज इसी तरह रहा तो लोगों की मुश्किलें आगे और बढ़ेंगी।
विज्ञापन

इधर, मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सुबह के दस बजते ही तल्ख धूप हो जाती है। धूल भरी हवा चलने लगती है। बुधवार को जिले में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। सुबह से ही तल्ख भरी धूप के साथ हवा के थपेड़े चले। इससे घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। डिग्री कॉलेज चौराहा, सुपर मार्केट, जेल गार्डेन रोड, सिविल लाइंस, डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा समेत अन्य स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों का कहना है कि मौसम का यही हाल रहा तो आने वाले समय में परेशानियां और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें