रायबरेली। सीएचसी में प्रसव के बाद जिला अस्पताल रेफर किए गए जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सादे की बाजार मजरे अरखा गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया था। प्रसव होने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
गांव निवासी सरोजिनी (26) पत्नी अरुण कुमार मौर्य को गत बुधवार शाम से प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उसको सीएचसी लाया गया। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत गंभीर होने पर जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा की हालत नाजुक थी। महिला को लगातार रक्त स्राव हो रहा था। रक्त स्राव बंद ना होने की वजह से उसको जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पर दोनों की मौत हो गई है।