फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी गंगा मैया की कसम खाएं कि बिजली नहीं मिलती : अखिलेश

Mon, 20 Feb 2017 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Akhilesh yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा और बसपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि खास त्योहारों पर ही बिजली दी जाती है, लेकिन उन्होंने हर तबके को भरपूर बिजली देने का प्रयास किया। मोदी जी काशी के होकर भी झूठ बोलते हैं।
विज्ञापन


वे गंगा मइया की कसम खाकर कहें कि काशी को बिजली नहीं मिलती। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती का नाम लिए बगैर कहा कि बुआजी से होशियार रहना। वे भाजपा से रक्षा बंधन पर्व मना सकती हैं। यह कार्य वह पहले भी कर चुकी हैं।

सीएम सोमवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जमुनिहाहार के मैदान में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने साफ किया कि जिले में गठबंधन से केवल दो सीटें मांगी थी। वे ऊंचाहार और सरेनी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भीड़ के ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि मुझको सीएम बनाना है तो यहां के प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार पांडेय व सरेनी के देवेंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बसपा ने लखनऊ में बड़े-बड़े हाथी बनवाए। जो हाथी बैठाया गया वह आज तक बैठा है।

जिसे खड़ा किया गया वह आज तक खड़ा है। सभी लोग पत्थर वाली सरकार से सावधान रहना। सीएम ने कहा कि सबसे आगे सपा, कांग्रेस गठबंधन चल रहा है। सपाई हाथ छोड़कर भी साइकिल चला लेते हैं। अब तक साइकिल को हाथ का साथ मिल गया है तो उसकी रफ्तार और तेज हो गई है।

जाति धर्म से हटकर यूपी 100, 108, 102 चलाई। किसी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया। प्रदेश में सपा सरकार बनी तो 50 हजार से ज्यादा का कर्ज माफ हो जाएगा। गरीबों को पेंशन 500 के बजाय 1000 मिलेगी। हर गरीब को घर मिलेगा। बीजेपी वाले अच्छे दिन नहीं ला पाए, तो नोटबंदी करके गरीबों को लाइन में खड़ा कर दिया।

नोटबंदी के दौरान कई लोग मारे गए। इनको मदद मोदी ने नहीं, सपा ने दी। बैंकों में लाइन लगाने के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो उसका नाम खजांची रख दिया गया। इस परिवार को भी दो लाख की मदद दी गई। जब तक हम और आप नहीं चाहेंगे, तब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। अब तक पीएम यही नहीं बता पाए कि कितना काला धन मिला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें