पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के जरिए जिले में सचल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ भी किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने इस योजना के तहत मिली छह एंबुलेंस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये एंबुलेंस गाड़ियों से गांव-गांव जाकर बेजुबानों का इलाज किया जाएगा। ऐसे में इलाज के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि इस सेवा के जरिए पशुओं के इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा। बीमार होने पर किसान को पशुओं को पशु चिकित्सालय नहीं जाना पडे़गा।
डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि यह सुविधा किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सचल पशु चिकित्सा सेवा से घर पर पशुओं का टीकाकरण, उनका गर्भाधान एवं अन्य स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एससी जायसवाल ने बताया कि जिले को 15 एंबुलेंस गाड़ियां मिलेंगी। इसके सापेक्ष अभी छह गाड़ियां मिली हैं। जल्द अन्य नई गाड़ियां भी मिल जाएंगी।