फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बछरावां थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी नितिन शर्मा ने 18 जून को थाने में केस दर्ज कराया था कि मोबाइल से बात करते जाते समय झपट्टा मारकर उसका फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए थे।
विज्ञापन

लगातार मोबाइल फोन चोरी की शिकायतों पर थानाध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंगलवार को बछरावां-महराजगंज मार्ग पर जलालपुर नहर पुलिया के पास से दो बदमाशों को दबोच लिया। इसमें नटवीर नगर बछरावां कस्बा निवासी रवि कुमार धानुक, बबुरिहाखेड़ा निवासी रवि कुमार को पकड़ा गया है। इनके पास से एक बाइक, एक 12 बोर का तमंचा, छह मोबाइल फोन, एक टॉर्च और 500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। सीओ के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह पैदल व साइकिल से फोन पर बात करते हुए जा रहे लोगों से मौका देखकर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें