फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, सन्नाटे में बीता पहला दिन

Mon, 08 Feb 2016 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद सोमवार को एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। नामांकन का पहला दिन सन्नाटे में बीता।
विज्ञापन


नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग कराई गई थी। इससे लोगों का आना जाना पूरी तरह से वर्जित था। दो हजार से अधिक वोटर इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई।
विज्ञापन


नामांकन स्थल पर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने परचा दाखिल नहीं किया। इससे नामांकन स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा।

कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्गों और कलेक्ट्रेट के अंदर बैरीकेडिंग कराई गई थी। 2,162 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जारी कार्यक्रम के तहत 8 से 15 फरवरी तक नामांकनपत्र जमा होंगे।

16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 फरवरी को नाम वापसी होगी। 3 मार्च को मतदान के बाद 6 मार्च को मतगणना होगी।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2010 में निर्वाचित बीडीसी सदस्य ही मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा शपथ लेने वाले ग्राम प्रधान, विधायक, सांसद, जिला पंचायत के पदेन सदस्य भी एमएलसी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

वैसे तो कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है, लेकिन वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए अंदर ही अंदर अपने पाले में करने की कोशिश चल रही है।

कांग्रेस, भाजपा और सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। हालांकि प्रत्याशी को लेकर मंथन चल रहा है। अब देखना ये है कि इन दलों से किस प्रत्याशी पर दांव लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद का कहना है कि एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पहले दिन किसी उम्मीदवार की ओर से परचा दाखिल नहीं किया गया है। नामांकन के बाद पर्चा वापसी और फिर 3 मार्च को मतदान के बाद मतगणना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें