रायबरेली। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के लिए नामांकन और जांच का काम काम पूरा होने के बाद गुरुवार को नाम वापसी होगी।
अपना पर्चा वापस न लेने के बाद चार उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। नौ अप्रैल को मतदान के बाद 12 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी।
एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि एमएलसी पद के लिए 21 मार्च को नामांकन पत्र जमा करने का काम पूरा हो गया था। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी बीरेंद्र शंकर सिंह के अलावा निर्दलीय मनीष कुमार कौशल, पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह और बीरेंद्र सिंह ने पर्चा जमा किया था।
22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह के एक प्रस्तावक इसरार अहमद ने नामांकन कक्ष में पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया था। जांच में चार पर्चे वैध पाए गए थे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को नाम वापसी होगी। इसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी। नौ अप्रैल को मतदान के बाद 12 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी।