फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम हटाने के नाम पर पैसा मांगने का विधायक का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम हटाने के नाम पर पैसा मांगने का विधायक का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महराजगंज के गांजा तस्कर से मांगा गया रुपया
विधायक का कहना आवाज उनकी नहीं, उन्हें बदनाम किया जा रहा
रायबरेली। जिले के एक विधायक का सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बन गया है। ऑडियो में विधायक कार्यालय के नाम पर पैसा मांग रहे हैं। इस पर एक व्यक्ति नाम हटवाने की बात कह रहा है। उधर, विधायक का कहना है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ लिखापढ़ी कराई जाएगी।
एक ऑडियो मंगलवार शाम वायरल हुआ है, जिसमें विधायक एक व्यक्ति से कार्यालय बनवाने के नाम पर पैसा मांगते हैं। वह व्यक्ति पूछ रहा है कि कितना पैसा चाहिए। इस पर विधायक कह रहे हैं कि जितना हो सके, उतना पैसा दे दो। इस पर वह व्यक्ति विधायक से कह रहा है कि ठीक है। आप हमारा नाम हटवा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि नाम हटवाने वाला महराजगंज क्षेत्र का एक गांजा तस्कर है, जो एफआईआर से नाम हटवाने की बात कह रहा है। यह ऑडियो जिले में चर्चा का विषय बन गया है। उधर, विधायक ने इस वीडियो में अपनी आवाज होने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें पता है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब कौन कर रहा है। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें