फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात के दिन दूल्हे की मौत, गम में बदल गई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागरात पर तबीयत बिगड़ी, दूूल्हे ने दम तोड़ा
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के अप्टा गांव में हर कोई हैरान, मचा कोहराम
रायबरेली। शादी के अगले दिन ही अचानक जीवन साथी की तबीयत बिगड़ी और सुहागरात ही उसके जीवन की अंतिम रात हो गई। मन को विचलित करने वाली यह घटना ऊंचाहार क्षेत्र के अप्टा गांव में हुुई।
अप्टा गांव निवासी मनीष कुमार (24) पुत्र शिव बालक की शादी गदागंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मनिहर निवासी व्यक्ति की बेटी के साथ तय हुई थी। बीती 23 फरवरी को शादी थी। 24 फरवरी को बारात दुल्हन लेकर घर आई।
विज्ञापन

नई दुल्हन के आने से घर में चारों ओर खुशियाँ ही खुशिया थीं। घर की महिलाएं सोमवार देर रात तक दुल्हन के आगमन पर मंगलगीत गा रही थी। सुहागरात की सेज पर दुल्हन अनगिनत सपनों के साथ अपने साजन का इंतजार कर रही थी।
रात करीब 11 बजे अचानक मनीष की तबियत खराब हुई और वह अचेत हो गया। परिवारीजन उसको लेकर पहले बाबूगंज के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। उसके बाद उसको सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद घर की खुशियाँ मातम में बदल गई। दुल्हन की आंखों में सजे सपने आँसुओं के साथ बहने लगे। पूरा गाँव स्तब्ध हो गया। कल तक जहां शादी मे बैंडबाजे बज रहे थे, वहाँ अब करुण क्रंदन था।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मनीष की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कोतवाली प्रभारी रामदास वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें