फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की आपूर्ति में कटौती से टीकाकरण प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खसरा, हेपेटाइटिस-बी सहित कई खतरनाक बीमारियों से लाडलों को बचाने वाली वैक्सीन की आपूर्ति में भारी कटौती कर दी गई है। हेपेटाइटिस-बी में 91 प्रतिशत, बीसीजी में 65 प्रतिशत, पोलियो में 69 प्रतिशत, पेंटावालेंट वैक्सीन में 54 प्रतिशत की आपूर्ति रोके जाने से जिले में बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

नवंबर महीने में जो वैक्सीन मिली है, उसे मिशन इंद्रधनुष में खर्च किया जाएगा। वैक्सीन में लक्ष्य की तुलना में भारी मात्रा में कटौती होने से स्थिति गंभीर है। सीएमओ ने शासन को पत्र भेजकर वैक्सीन की डिमांड की है ताकि नियमित टीकाकरण में कोई दिक्कत न आए। अस्पतालों में प्रसव के साथ ही नवजातों व बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है।
यह टीके बच्चों को कई खतरनाक बीमारियाें से बचाते हैं। अप्रैल से अक्तूबर महीने के दौरान जिले को अलग-अलग तरह की वैक्सीन की 23325-23325 वायल मिलनी चाहिए थी। सूत्र बताते हैं कि शासन स्तर पर जिस कंपनी को वैक्सीन की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया है, वह पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

इसी का नतीजा है कि जिले में नियमित टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति गंभीर होने पर सीएमओ ने राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी को पत्र भेजकर वैक्सीन की आपूर्ति की मांग की है, जिससे नियमित टीकाकरण पर प्रभावित न हो।
वैक्सीन की आपूर्ति में कमी से दिक्कत
वैक्सीन कटौती (वायल में) प्रतिशत
बीसीजी 15128 65
पोलियो 16125 69
डीपीटी 16476 71
एफआईवीपी 19473 83
हेपेटाइटिस-बी 21190 91
जेई 6053 26
एमआर 10630 46
पेंटावालेंट 12630 54
रोटा 2337 10
टीडी 11199 48
आठ माह बीते टीकाकरण लक्ष्य का आधा भी नहीं
मद प्रगति (प्रतिशत में)
डीपीटी/ पेंटावालेंट 35.39
पोलियो 35.39
बीसीजी 32.91
एमआर/मिजिल्स 32.31
हेपेटाइटिस-बी 43.25
जेई 32.51
मिजिल्स-2 31.15
डीटी/डीपीटी 28.25
वैक्सीन की आपूर्ति में कटौती होने के कारण जिले में किसी तरह रुटीन टीकाकरण हो रहा है। आसपास की सीएचसी से वैक्सीन उधार लेकर अस्पतालों में काम चलाया जा रहा है। कई सीएचसी ने तो वैक्सीन उधार देने से मना कर दिया है। ऐसे में सभी बच्चों में नियमित टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कुमार वर्मा ने कहा कि नियमित टीकाकरण के लिए वैक्सीन मांग के मुकाबले काफी कम मिली है। समस्या बढ़ने के बाद वैक्सीन की डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। सभी बच्चों का समय से टीकाकरण कराया जाएगा। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें