फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बदमाशों ने महिला के जेवर लूटे, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Thu, 25 Sep 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में बयान दर्ज करती पुलिस।
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक महिला से करीब 50 हजार के जेवर लूट लिए। बुधवार को हुई इस वारदात के बाद बदमाशों की धरपकड़ करने के बजाय नसीराबाद और डीह थाने की पुलिस सीमा विवाद में दो घंटे तक उलझी रही। फिलहाल डीह पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के दक्षिणी पाठकपुर मजरे बिरनावां गांव निवासी किसान छोटेलाल की बेटी इस समय ससुराल से आई हैं। किरन के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे खेत से घर लौट रही थीं। कमालपुर बड़ैला जाने वाले खड़ंजा मार्ग के पास पहुंची ही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्हें जबरन रोक लिया। बदमाश गमछे से चेहरा ढके थे। इससे पहले कि कुछ समझ पाती, बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

महिला के मुताबिक बदमाशों ने जबरन उनसे नाक की कील, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया उतरवा लिए। इसके बाद भाग निकले। शोरगुल पर आसपास के लोग मौके पर आए, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। वारदात की जानकारी पर नसीराबाद थानाध्यक्ष बालेंदु गौतम, डीह थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज मौके पर पहुंचे और पीडि़ता व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन


दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे के सीमा क्षेत्र का मामला होने के बताकर पल्ला झाड़ने लगी। सीओ सलोन यादवेंद्र बहादुर पाल ने 12 बजे पहुंचकर सीमा विवाद का मामला शांत कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा का कहना है कि डीह इलाके में महिला के साथ लूट की घटना हुई है। केस दर्ज कराया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें