फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री पर पहुंचा, ठिठुरे लोग

Mon, 05 Dec 2016 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
sd
विज्ञापन
जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। कोहरे और बदली से लोग ठंड से ठिठुर रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। यह अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन ठंड का एहसास कम न हुआ।
विज्ञापन


इधर, कई दिनों से सर्दी बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी सुबह कोहरे छाया रहा। बदली भी रही। इससे मौसम सर्द रहा। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। लोग घरों में ही दुबके रहे। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है।

बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.00 डिग्री सेल्सियस था। वहीं इसके सापेक्ष सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


लकड़ी और कोयले की भी खरीदारी तेज हो गई है। एक तरफ सर्दी बढ़ रही है, लेकिन अभी शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में कहीं पर भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें