फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ रद्द

Mon, 05 Dec 2016 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है। रविवार को अर्चना सुपर फास्ट 72 घंटे बाद रायबरेली पहुंची। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। लेटलतीफी में अन्य ट्रेनों का भी यही हाल रहा। इससे मुसाफिरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


कई दिन से पड़े कोहरे के कारण ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ गया है। ट्रेनों के न तो आने का समय है और न ही जाने का कोई समय रह गया है। स्थिति यह है कि जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 72 घंटे बाद रविवार दोपहर रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची।

अमृतसर से हाबड़ा जाने वाली पंजाब मेल भी 25 घंटे देरी से आई। वहीं वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ ट्रेन को रद कर दिया गया। इसके अलावा हाबड़ा से अमृतसर पंजाब मेल, नई दिल्ली से पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार से मालदा टाउन एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन देरी से चली।
विज्ञापन


इसकी वजह से मुसाफिरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री अभिषेक तिवारी, बबलू मिश्रा, अंकित वर्मा, मोहित अग्रवाल, नवनीत मिश्र, मोनू सिंह, रामअकबाल आदि ने कहा कि कोहरे में ट्रेनों का संचालन हर बार ध्वस्त हो जाता है। बावजूद इसके मुसाफिरों की सुविधा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों का समय पर परिचालन नहीं हो पा रहा है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि मुसाफिरों को ट्रेनों की स्थिति की सही जानकारी समय समय पर मिलती रहे। ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें