रायबरेली। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के रायबरेली जंक्शन परिसर स्थित सभागार में रविवार को रेलकर्मियों के 80 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इन सभी बच्चों को नार्दर्न रेलवे प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग कक्षाओं में अपनी मेधा का परिचय देने वाले जिन 80 बच्चों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से शिवानी, दीप्तांशु सिंह, मोहित सिंह, प्रशस्ति यादव, प्रज्ञान यादव, आद्विक तिवारी, वंशिका तिवारी, अब्दुल अहद, अरजान अहमद, संध्या कुमारी, माही, आलोक कुमार, मन्नत, पूनम, सुहानी प्रजापति, नशरा अयाज, गयासुद्दीन अहमद, जोहा मसूद, शास्वत तिवारी, आराध्या तिवारी, यश यादव, आद्विक राज, राहुल श्रीवास्तव, अभिनंदन, अंशिका आनंद, पीहू, शिवांस कुमार, अहम वाजपेयी, आर्यन, अनिकेत, अंजलि यादव, अहाना शर्मा, ऐश्वर्या शर्मा, प्रत्यूष तिवारी आदि शामिल रहे।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने कहा कि सभी रेलकर्मी अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर शील कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार, अयाजुद्दीन अहमद, जगदेई, राजू श्रीवास्तव, बीके यादव, निर्मल बाजपेयी, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।