फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

988 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मनरेगा में काम कर रहे पंचायत मित्रों की तरह ही अब गांवों में पंचायत सहायक काम करेंगे। शासन से सभी 988 पंचायतों में सचिवों के काम में सहयोग करने के लिए सहायकों की भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। छह महीने में यह काम पूरा होगा। पंचायतों से प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम की अध्यक्षता की कमेटी मोहर लगाएगी।
विज्ञापन

नियमानुसार सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक ग्राम पंचायत या विकास अधिकारी होना चाहिए, लेकिन 988 ग्राम पंचायतों के लिए मात्र 212 सचिव की तैनात हैं। इन्हीं के सहारे किसी तरह काम चल रहा है।
मनरेगा के काम के लिए गांवों में पंचायतमित्र पहले से ही काम कर रहे हैं। अब इसी तरह सभी गांवों में एक-एक पंचायत सहायक रखने के आदेश दिए गए हैं। हर ग्राम पंचायत में एक पंचायत सचिव कम सहायक की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

उसे हर महीने छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। प्रभारी डीपीआरओ एसबी सिंह का कहना है कि शासन से इस संबंध में गाइडलाइन आ गई है। जल्द ही डीएम के निर्देशन में प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें