फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दवा कारोबारी भिड़े, चले लात-घूंसे

Thu, 23 Jul 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के हाथी पार्क के पास बुधवार को दवा कारोबारियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। जिला अस्पताल में बाहरी दवा लिखाने के लिए लालगंज और रायबरेली शहर के रहने वाले दवा कारोबारी के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे कारोबारी और उनके समर्थकों के बीच हाथी पार्क के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। मारपीट से आसपास के अन्य दुकानदार भाग खड़े हुए। हाथी पार्क के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर बीचबचाव कराया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग जुटे थे। दोनों पक्ष अपनी ताकत दिखाने का दम भर रहे थे।
विज्ञापन


उधर, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें