फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्रवृत्ति के आवेदन की समय सारिणी जारी

Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शैक्षिक सत्र 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) और उच्च कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए बुधवार को समय-सारिणी जारी हो गई है। शिक्षण संस्थाएं 22 जुलाई से पांच अगस्त तक मास्टर डाटा तैयार करेंगी। डीआईओएस 23 जुलाई से नौ अगस्त तक विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या व प्रोफाइल का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण व निजी क्षेत्र के विद्यालयों की मार्किंग की प्रक्रिया 23 जुलाई से 10 अगस्त तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं के नवीनीकरण (कक्षा 10 व 12) के लिए विद्यार्थी 11 अगस्त से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर उसकी हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा करेंगे। 11 अगस्त से 30 अगस्त तक बायोमैट्रिक, प्राप्तांक, पूर्णांक व उपस्थिति की जांच संबंधित स्कूल करेंगे। 12 अगस्त से पांच अक्टूबर तक आवश्यक अभिलेखों सहित हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा करेंगे। विद्यालय 13 अगस्त से 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करके अग्रसारण करेंगे।

इसके अलावा कक्षा 12 से उच्च कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के आवेदन की समय सारिणी भी जारी हुई है। 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने शैक्षिक संस्थानों को समय से प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें