फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 स्कूलों में एमडीएम ठप

Fri, 13 May 2016 11:00 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों में एमडीएम की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। एक सप्ताह से 500 से अधिक स्कूलों में एमडीएम नहीं बन रहा है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में इसका खुलासा होने पर सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को एमडीएम तत्काल शुरू कराने की हिदायत दी। उन्होंने स्कूलवार रिपोर्ट के साथ अधिकारियों को 18 मई को तलब किया है। सीडीओ की समीक्षा में पता चला कि गत 12 मई को जिले के 539 स्कूलों में एमडीएम नहीं बना।

सात मई को 602 और पांच मई को 603 स्कूलों में एमडीएम नहीं बना। छह मई को भी 614 स्कूलों में एमडीएम नहीं बना। समीक्षा में एमडीएम की स्थिति सामने आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ ने कहा कि एमडीएम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूलों में शत प्रतिशत एमडीएम बनवाया जाए। 18 मई को स्कूलवार रिपोर्ट के साथ सभी बीईओ को बैठक तलब किया है। शुक्रवार की समीक्षा बैठक में डीएसओ वीआर अहिरवार, प्रभारी बीएसए अजय सिंह के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें