फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा पूंजी बचाने के लिए डीएम की चौखट पर दी दस्तक

Fri, 13 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सतांव ब्लॉक क्षेत्र की बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सहजौरा में खाताधारकों की जमापूंजी के हेरफेर का मामला गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। इलाके के तमाम गांवों के ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर घेरकर खून-पसीने की कमाई बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


खाताधारकों ने बैंक में करोड़ों के गबन की आशंका जताई। साथ ही मामले की जांच कराने की मांग डीएम सूर्यपाल गंगवार से की। डीएम ने जांच कराने का भरोसा दिया है। ग्राम जैतापुर, पूरे दुबेन, सहजौरा, नुनैरा, बरवलिया, कमालपुर, मेरुई, पूरे लाल बहादुर, रायपुर, गौनहा, अजीतपुर और पूरे कूमेदान गांव के खाताधारक ग्रामीणों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ग्रामीण राजेश कुमार, देवकली, सुशील कुमार सिंह व प्रहलाद आदि ने कहा कि उन्होंने एक-एक रुपया जोड़ कर खूनपसीने की कमाई बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सहजौरा शाखा में जमा किया था। खाताधारकों की इस जमा पूंजी को बैंककर्मियों ने मिलीभगत कर डकार लिया।
विज्ञापन


राम विलास, बुद्धू, सदाशिव, राज कुमारी, रामरतन, हीरालाल का कहना है कि किसी ने बेटी की शादी के लिए रुपये जमा किए थे तो किसी को घर बनवाना था। खाते से रुपये निकाले जाने से खाताधारक बर्बाद हो गए हैं। किसी को पांच लाख रुपये है तो किसी को एक लाख रुपये हड़पे गए।

गरीब खाताधारकों के लिए इतनी रकम दोबारा जुटा पाना मुश्किल होगा। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर मामले की शिकायत की। साथ ही यह भी बताया कि बैंक अफसर मामले को दबाने में जुटे हैं। डीएम ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष को मामले की जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें