रायबरेली। दीवानी कचहरी में मंगलवार को केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क बांटे गए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज अनूप कुमार गोयल समेत सभी न्यायिक अधिकारियों को मास्क वितरित किया। जिला जज ने सभी से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने की सलाह दी।
इस दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, पुलिस चौकी प्रभारी जीएन मिश्र व उनकी टीम को भी मास्क बांटा गया। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूजा गुप्ता, सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भदौरिया, महामंत्री शशिकांत शुक्ल ने इस कार्य के लिए केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताया।
इस मौके पर एडीजे रवींद्र विक्रम सिंह, राकेश त्रिपाठी, रामकृपाल, जैगमउद्दीन व अन्य न्यायिक अधिकारियों के अलावा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बालजी त्रिपाठी, सचिव संदीप श्रीवास्तव, भीमसेन मौजूद रहे।