फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Thu, 03 Dec 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने से इससे पर्दा उठ गया। ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। पुलिस ने गुरुवार को पति और सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा निवासी नन्हें ने अपनी बेटी विमला (21) की शादी दो साल पहले भदोखर निवासी पुत्तीलाल उर्फ अरविंद के साथ की थी।

अरविंद दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मायके  पक्ष के लोग बाइक नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते अरविंद ने अपनी मां विद्यावती के साथ मिलकर बुधवार रात विमला की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रस्सी से फंदे पर लटका दिया। मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की बात सामने आई। भदोखर थानेदार एसएन यादव का कहना है कि पिता नन्हें की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति अरविंद और सास विद्यावती को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में दोनों ने विमला की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात भी कबूली है। एसओ का कहना है कि मृतका के दोनों पैर सास ने पकड़ रखे थे और पति ने गला दबाकर विमला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें