जायस (रायबरेली)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में बहादुरपुर, तिलोई और सिंहपुर ब्लॉकों के 21 गरीब बेटियों का ब्याह कराया गया। हिंदू रीति-रिवाज से सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ जीन-मरने की कसमें खाईं। तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता सचान ने पहुंचकर जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाहर में बहादुरपुर ब्लॉक के 10 जोड़े गंगा देवी-अजय, पिंकी-गोविंद, प्रीती-सरवन, उमा-पवन कुमार, पूजा-रविंद्र कुमार, निशा-हरिकेश, उमा-बब्बन, बबली-संजय, गीता-अरुन, हिमांशी-पिंकू का ब्याह कराया गया। इसके अलावा तिलोई के सुष्मिता-हरिकेश, रेखा-अशोक कुमार, राजकुमारी-जगदेव, अर्चना-अरुण कुमार, शिवदेवी-अजय यादव, नीलम-शुभम कुमार, रेनू-रामसुमेर, ममता-सुनील कुमार, उर्मिला-रामअभिलाख और सिंहपुर ब्लॉक के रेखा-कन्हैयालाल, पूजा-राकेश का ब्याह कराया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता सचान ने सभी जोड़ों को गृहस्थी का समान और विधायक ने पायल व बिछुआ भेंट किया। बीडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि सभी जोड़ों को 10-10 हजार रुपये की गृहस्थी का समान व 35-35 हजार रुपये का चेक प्रत्येक नवविवाहिताओं को भेंट किया गया है।
शासन से प्रति शादी 51 हजार रुपये मिले थे। इस मौके पर विजय पासी, मीनाक्षी देवी, बीडीओ तिलोई शरद श्रीवास्तव, अनिल सिंह, प्रवीण कुमार, हरिशंकर सिंह, मोहनलाल मौर्या, आराधना साहू, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।