एफजी कॉलेज का वार्षिक खेलकूद समारोह गुरुवार को प्रारंभ हुआ। पहले दौड़ कराया गया। पुरुष वर्ग में गंगाधर और महिला में विनीता पाल ने बाजी मारी।
इससे पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीनचंद्र वाजपेयी ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। कहा कि छात्र जीवन में खेल का काफी महत्व है। वर्तमान में खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हो गया है।
विशिष्ट अतिथि डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि खेल से व्यक्ति में अनुशासन और संस्कार आते हैं। इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कॉलेज प्रबंध मंत्री ओंकारनाथ भार्गव ने अच्छी शिक्षा दिलाने की बात कही।
प्राचार्य एसके पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। क्रीड़ा समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. सी. लाल ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में खेलकूद आख्या प्रस्तुत की।
800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में गंगाधर पांडेय प्रथम, शाहरुख द्वितीय, अतुल कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में विनीता पाल प्रथम, प्रतिभा मौर्या द्वितीय, उमा यादव तृतीय स्थान पर रही।
संचालन डॉ. बीडी मिश्र ने किया। इस मौके पर एसएल चांदवानी, डॉ. आदर्श कुमार, यामिनी शर्मा, शीला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।