फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदेभारत समेत कई ट्रेनें देर से आईं

Tue, 26 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली वंदेभारत समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सोमवार को विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत 15 मिनट विलंब से आई, वहीं शाम को प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत भी देर से पहुंची।
विज्ञापन


अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने डेढ़ घंटे और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर ने एक घंटे इंतजार कराया। बनारस-देहरादून जनता मेल, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटे और वाराणसी-भटिंडा स्पेशल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें