फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट एरिया से मुक्त हुए कई मोहल्ले, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के कई मोहल्ले रविवार को हॉट स्पॉट एरिया से मुक्त कर दिए गए। तैनात पुलिस बल को भी हटा लिया गया। इससे लोगों को अब आने जाने में राहत मिल सकेगी। मधुबन रोड स्थित नर्सिंग होम संचालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मधुबन रोड और उसके आसपास के मोहल्लों को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया था। संचालक की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद मधुबन रोड को हॉट स्पॉट से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल अतुल सिंह ने रविवार को बैरीकेटिंग को हटवा दिया। कोतवाल का कहना है कि मधुबन रोड पर रहने वाले लोगों के साथ ही चंद्रनगर, सत्य नगर, घोसियाना में रहने वाले लोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार रात मधुबन रोड स्थित नर्सिंग होम पहुंचकर संचालक और उसके परिवारीजनों से पूछताछ की। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद टीम वापस लौट आई।
नर्सिंग होम संचालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सदर कोतवाली में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। उन पर बीमारी को छिपाने का भी आरोप है। हालांकि संचालक की रिपोर्ट अब निगेटिव आ गई है, लेकिन इस मामले की जांच शुरू हो गई है। रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक और उसके परिवारीजनों से मामले से संबंधित अहम जानकारी ली। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम नर्सिग होम गई थी। इसके बाद वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें