ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रामपालगंज मजरे नीमटीकर गांव निवासी श्रवण कुमार (24) सुबह लगभग 7.00 बजे घर से शौच के लिए निकला था।
गांव के पास ही बछरावां-खनऊ रेलखंड पर अज्ञात ट्रेेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की छह माह पहले ही शादी हुई थी।
युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया, मां सुमित्रा, भाई सुरेश, संतराम, ननहा के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल पंकज तिवारी का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुुई है।