फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हाईवे पर पलटी सवारियों से भरी मैजिक

Fri, 13 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को नवाबगंज मेले के पास सवारियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

मैजिक जगतपुर से सवारियां लेकर रायबरेली की ओर जा रही थी। नवाबगंज मेले के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे मैजिक हाईवे किनारे पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला। हादसे में पूरे पाठक निवासी सचिन कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया गया। चार अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। वे दूसरे वाहन से चले गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी से घटना की जानकारी ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें